जारी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों मे शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी क्रम मे आर.सी.प्रा.वि.तोगो संत पियुस जनता उच्च वि.भिखमपुर आर.सी.बालक मध्य वि.भिखमपुर आर.सी.बालिका म.वि.भिखमपुर मे संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस मनाया गया। इससे पूर्व मिस्सा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी बताई।