शहर के नजदीकी हरणीकलां गांव के एक मकान में हुई 90 लाख 50 हजार ररुपये की बड़ी चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुये गृहस्वामी की रिश्तेदार महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही से 82 लाख रुपये नकदी व चोरी के डेढ़ लाख रुपये से खरीदी कार के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।