गुरूवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी विधवा महिला संतोष का कच्चा मकान गिर गया। इसके चलते महिला और उसके बच्चों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। महिला ने बताया कि उसने 4 साल पहले पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका नाम लिस्ट में नही आया और अब कच्चा मकान भी तहस—नहस हो गया है।