शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप आज नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को इस आपदा की घड़ी में 1500 करोड़ की राहत राशि जारी करने पर आभार व्यक्त किया। कश्यप ने कहा कि केंद्र लगातार प्रदेश कांग्रेस सरकार की आर्थिक रूप से मदद कर रहा है। इस आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है।