राज्य की अब हर महिला होंगीं सशक्त, करेंगी अपना रोजगार| महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत कर दी गई है| मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पटना से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।