गंगा का जलस्तर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कम्पिल-अटैना मार्ग बाढ़ के पानी से 2 जगह कट गया हैं गांव इकलहरा,राईपुर चिनहटपुर, दुदेमई,नगला धीमर और मधवापुर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया। कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।