मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सर्व सुख सिंह को रीडर के पद से हटा दिया है।वही अमित मिश्रा सहायक ग्रेड 3 कलेक्टर के रीडर बनाए गए हैं।आज 12 सितंबर की सायंकाल 6 बजे कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बताया जाता है कि सर्व सुख सिंह की काफी दिनों से शिकायतें कलेक्टर के पास जा रही थी जिसके कारण कलेक्टर ने बड़ा परिवर्तन किया है।