जनपद के सीतापुर मिश्रिख मार्ग पर दामोदरपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात महान ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बाइक सवार को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है। बाइक सवार शराब के नशे में था।