विश्व धरोहर पर नहीं पानी के इंतजाम रायसेन. विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और विश्व धरोहर सांची के स्तूप देखने आ रहे पर्यटकों के लिए इस भीषण गर्मी में भी पेय जल नहीं मिल रहा है। बौद्ध स्तूपों के भ्रमण के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद भी बौद्ध स्तूप परिसर में पर्यटकों के लिए ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नही