गुना जिले के चाचौड़ा बीनागंज में 3 सितंबर को जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के सभी मंदिरों से विमान निकाले गए। ठाकुर जी को जल विहार कराने के बाद वापस विमान मंदिरों पर आए। जहां पर पूजा अर्चना के साथ प्रसादी वितरण की गई। आयोजन में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूजन कर आशीर्वाद लिया।