भीमगंजमंडी क्षेत्र के डडवाड़ा इलाके में आज पारिवारिक कलह में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि युवक धारासिंह केवट किराए के मकान में रहता था। वहीं, भाई ने बताया कि धारासिंह का उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था।