कुशीनगर कसया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर NH-28 कट पर पैदल सड़क पार कर रहे मधु सिंह को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बीते दिनों टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मधु सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान दसवें दिन उनकी मौत हो गई। मृतक चकदेइया शामपुर गांव निवासी थे। हादसे के समय जिस वाहन से टक्कर हुई उसमे पुलिसकर्मी सवार थें।