बरौर कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।