बिलासपुर में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना कर करवा चौथ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शुक्रवार रात बदली की वजह से चांद बादल में छिप गया। अधिकांश जगह रात को 10 बजे 11 और 12 बजे चन्द्रमा दिखाई दिया।