सोनखार गांव में रविवार की रात 10 बजे के करीब मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सोनखार निवासी (52) वर्षीय सुग्गा सिंह के रूप में की गई। घायल ने बताया कि उसके चाचा छोटू सिंह की 1 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके द्वारा रामबालक सिंह से 3 लाख रुपए कर्ज लिया था।