सिवान जिले के सराय थाना पुलिस ने चाप टोला तेघड़ा गांव से शनिवार की देर रात हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त तेघड़ा निवासी अमर कुमार सिंह है जो पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 172/25 का अभियुक्त है। जिसे रविवार की दोपहर 2:00 बजे सिवान कोर्ट में पेश किया गया।