शहर की शेखावत कॉलोनी में देर रात एक 16 वर्षीय किशोर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के दादा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 16 वर्षीय पोता अशरफ उर्फ चाइनीज घर के पास में ही रिचार्ज कराने गया था। इसी दौरान पड़ोस के तीन लोगों ने मिलकर अशरफ की पीट-पीटकर हत्या कर दी।