महोबा के सिजवाहा गांव निवासी कल्लू के 16 वर्षीय पुत्र भरत ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार रात्रि तकरीबन 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। वहीं परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर की देखरेख में किशोर का इलाज किया जा रहा है।