सोबन सिंह जीना विवि की प्रथम बार निर्मित परिनियमावली के प्रारूप को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत सिंह को सौंप दिया है। विवि की इस परिनियमावली में विवि से संबंधित नियम आदि समाहित हैं। बुधवार दोपहर करीब 03 बजे कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने परिनियमावली के संबंध में कहा कि यह विवि की प्रथम आधिकारिक दस्तावेज है।