ज़िला के टापरी सेब मंडी में बीते कई दिनों से सेब की खरीददारी का काम व्यापारियों द्वारा शुरू किया गया है।और बागवानी मंत्री JS नेगी के निर्देशों के बाद सेब बागवानो के सेब की फ़सल को अच्छे दामों में टापरी सेब मंडी में व्यापारियों द्वारा खरीदने की कोशिश की जा रही है।बुधवार दोपहर 3 बजे के आसपास सेब मंडी में सेब की बड़ी पेटी करीबन ₹22 सौ व छोटी पेटी ₹13सौ बिकी है।