बुरहानपुर में कांग्रेस की वोटर अधिकार सत्याग्रह बाइक रैली में तना-तनी देखने को मिली। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी खुलकर सामने आई। कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पाटिल और निखिल खंडेलवाल के बीच बहस हो गई, वहीं अजय रघुवंशी गुट और शहर अध्यक्ष रिंकू टॉक गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने से रैली टुकड़ों में बंट गई। दो गुटों के नेताओं में बहसबाजी हुई।