श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को 45 साल की महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसका पति खेती के काम से दूसरे गांव गया था। रात में पड़ोसी मेघराज केवट महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के साथ रेप किया। महिला के देवर की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।