शुक्रवार को हमीरपुर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है, जबकि राज्य सरकार आपदा की घड़ी में भी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2023 की आपदा राहत हेतु घोषित 4500 करोड़ में से अब तक 45 करोड़ भी खर्च नहीं हुए और मकान निर्माण सहायता केवल कागजों तक सीमित है।