मऊगंज सिविल अस्पताल के सामने आज 11 सितंबर की सुबह 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने सायंकाल 6 बजे पीएम के बाद शव को दफना दिया है। बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति करीब 6 वर्षों से मऊगंज नगर स्थित कभी विद्यालय कभी अस्पताल तो कभी बैंक के बहार रात गुजारता था और दिन में इधर उधर घूमकर पेट भरता था।जिसका शव अस्पताल के सामने मिला।