शनिवार को मैनपुरी दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जज पंकज अग्रवाल की ओर से किया गया। जिसमें 20 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया था।वादकारियों को लाभ देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में वादों का निस्तारण करने का काम किया गया है।