भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 2 अक्टूबर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने सोशल मीडिया से भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव में हार का ऐसा खौफ सता रहा है कि अब केन्द्रीय मंत्रियों तक को मैदान में उतारने की तैयारी जोरों पर है।