बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के मनुनगर गांव में आदित्य को गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में मार रहे थे और गाली गलौच कर रहे थे। तभी 50 वर्षीय नन्ही देवी पत्नी दौलत सिंह भतीजे को बचाने गई। तभी नन्हीं देवी पर लिपट गए और चार लोगों ने लातघूसें डंडा मारकर नन्हीं देवी की हत्या कर दी। परिजन चंदौसी के पार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।