जनकगंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला को 2 लोगों ने नकली नोट दिखाकर अपने झांसे में ले लिया और उसके करीब ढाई लाख रुपए के गहने समेट कर गायब हो गए घटना रविवार की बताई गई है। यह पूरी घटना गली में लगे एक घर के CCTV कैमरे में कैद हुई है। महिला घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी रास्ते में उसके पास एक किशोर उम्र का लड़का आया और धौलपुर जाने का रास्ता पूछने लगा।