लालगंज थाना पर पवन कुमार सिंह द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोबाइल चोरी करने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया। उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर लालगंज क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर बाद 3:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया।