Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jun 19, 2025
धनबाद जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर को सुचारु यातायात व्यवस्था देने और सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में विनोद बिहारी महतो चौक से मटकुरिया तक प्रस्तावित नई सड़क के निर्माण को लेकर आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई।