मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राकृतिक आपदा,अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई क्षति की राहत राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया।उन्होंने प्रदेश में मानसून वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा,अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई विभिन्न क्षतियों जैसे फसल क्षति,पशुहानि,मकान क्षति एवं अन्य क्षति के लिये प्रभावितों को राहत राशि का वितरण किया