मनेर में किशोरी के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने आजाद नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। जाम की समस्या को लेकर लोग घंटो परेशान रहे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे। तब यातायात शुरू हुई। लोगों ने जाम गुरुवार की दोपहर 2:55 के करीब की।