विश्रामपुर के रिशु सिंह ने झारखंड राज्य जूनियर बुसु संघ द्वारा सिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर अपने नाम कर लिया। इस जीत की खुशी में बुधवार की दोपहर 12 बजे कई लोगो ने बधाई दी है। यहां उल्लेखनीय है कि 21 वीं झारखंड राज्य जूनियर बुसु प्रतियोगिता का आयोजन सिल्ली में किया गया था। चैंपियनशिप में रिशु सिंह का चयन हुआ था।