गले में सांप लटकाकर घूमना एक शख्स को इतना भारी पड़ा कि वह अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। दरअसल, सर्प मित्र ने एक सांप पकड़ा था। जिसे वह गले में लपेटकर घूम रहा था। इस दौरान सांप ने उसके डस लिया। सांप के काटने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का है।