दुबहड़ थाना परिसर में गुरुवार शाम चार बजे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवागत थानाध्यक्ष अजय पाल का स्वागत भी किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर विदाई दी।