शंभूगंज थाना में नए थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने पदभार संभाल लिया। योगदान देने के बाद सोमवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बहाल रहे यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बता दे कि इसके पूर्व शंभूगंज थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय का स्थानांतरण बांका पुलिस कार्यालय किया गया है।