बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनाबाद गांव में नाले के विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल हुई महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का उपचार चल रहा है। घायल महिला किरण देवी बताई गई है। मारपीट बुधवार की रात 9:38 के करीब हुई।