परबत्ता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना में कांड दर्ज था।