नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय कंझिया, मध्य विद्यालय रामपुर, मध्य विद्यालय भीमकित्ता, रामवती कन्या मध्य विद्यालय में संकुल स्तरीय त्रिदिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र, छात्राओं ने खेल के प्रथम दिन बालक, बालिका साईकिल रेस एवं बालिका कबड्डी में उम्दा प्रदर्शन किया।