जिलाधिकारी आशीष भटगांई और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने बैसानी में आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत राशि उपलब्ध की है। मकान क्षति एवं पशुधन क्षति के लिए अतिरिक्त मुआवज़ा भी वितरित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पौसारी के गणेश जोशी को 10 लाख 8 हज़ार, महेश जोशी को 6 लाख 8 हजार, मृतक आश्रित, मकान क्षति, गोशाला को चेक दिए गए।