ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़ित से दुष्कर्म किया है। यह मामला रविवार शाम 5 बजे पुलिस ने दर्ज किया है।