मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को वैदिक घड़ी भेंट की। साथ ही मंत्रालय से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।