जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के गेट नंबर 1 के बाहर रविवार सुबह 4बजे सरस डेयरी की गाड़ी को रोक कर चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आज तीन मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। शास्त्री नगर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आज सोमवार दोपहर को तीनो स्टूडेंट को कोर्ट में पेश किया जाएगा।