बदलते मौसम और बढ़ते तापमान ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा दिया है। सीएचसी भांडेर की ओपीडी में हर दिन मरीजों की संख्या 250 के पार पहुंच रही है। इनमें महिलाओं और बच्चों की तादाद सबसे अधिक है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रोजाना 40 के लगभग मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा हैं।