जरमुंडी हरिपुर मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र जरमुंडी प्रखंड के पतसरा गांव के पास आज रविवार को ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।सर्वप्रथम सभी घायल को 108 एंबुलेंस से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांचपड़ताल में जुट गई।