भारतीय जनता पार्टी जिला जालोर के जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार पूरे जिले में रक्षाबंधन एवं हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। देश के वीर जवानों के साथ बीकेडी बॉर्डर में बीएसएफ के वीर जवानों के साथ सेवा एवं सामाजिक सद्भाव दिवस के तहत जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं सांसद लुंबाराम चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।