विकासखंड पुवारंका के गांव बालेली में स्वछत भारत अभियान की जमकर धज्जियाँ उड़ रही है। स्कूली बच्चे व ग्रामीण गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर है। शनिवार शाम 6:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड पुवारंका के गांव बालेली में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियाँ उड़ रही है। गांव के मुख्य मार्ग पर गोबर फैलने से गन्दा पानी सड़क जमा हो रहा है।