चंदौली में चंद्रप्रभा नदी उफना गई है, जिससे बबुरी थाना क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। बाढ़ की वजह से एक बड़ी घटना घटित हुई है। पसही पुल पर बीते शनिवार की रात बाढ़ की पानी के तेज बहाव में एक ऑटो बह गया, जिसमें एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे को बचाने में डूब गई। रविवार शाम ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतिका गुड़िया बानो को मिट्टी दिया जा रहा है।