दंतेवाड़ा | अति वर्षा एवं बाढ़ के कारण दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्राम पंचायतों के पीड़ितों के लिए भारतीय जनता पार्टी गुजरात ने 05 कंटेनर राहत सामग्री किट भेजी है | विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचकर आज शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया