राजसमंद जिले में आज अमर जवान स्मारक, भारत माता उद्यान (कलेक्ट्रेट के सामने) से एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो देशभक्ति के अद्वितीय माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।